
जलगाव मे ध्यान की वर्षा
November 16, 2009ओशो ध्यान केंद्र के तत्वावधानमे जलगावमे दि. 13 से 16 नवंबर के बीच तीन दिवसीय ध्यान शिविर संपन्न हुवा। मॉ प्रेम मूर्णीमा (भोपाल) ने इस ध्यान शिविरका संचालन किया। जलगावसे सिर्फ पांच किलोमीटर की दुरीपर निसर्ग के सानिध्यमे स्थित रतनलाल सी. बाफणा गो शाला अर्थात अहिंसा तीर्थ मे आयोजित इस शिबिरमे महाराष्ट्र के भिन्न भांगोसे आये हुए करीबन 60 साधकोने हिस्सा लिया। मॉ. पूर्णीमा साधको को ध्यान के गहरे तल पर लेकर गयी। आखरी दिन जब शिविरकी समाप्ती हुई तो तीन दिन मे मिली हुई ध्यान की कुंजीयोसे सभी अभीभूत थे। जलगाव मे पीछले दो साल से नियमित तौर पे ध्यान शिबिरोका आयोजन होता रहा है। यह शिविरभी उसी की एक कडी थी। उसी की कुछ झलकीया आपके लिए….!
Advertisement





